फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The transfer became fun Biio

मजाक बन गए बीईओ के तबादले

Thu, 01 Oct 2015 02:15 AM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Thu, 01 Oct 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले मजाक बनकर रह गए हैं। अधिकांश खंड शिक्षा अधिकारी पूर्व के ब्लाक में बैठकर कामकाज निपटा रहे हैं, जिससे स्थानांतरित ब्लाकों में कामकाज गति नहीं पकड़ पा रहा है।

बेसिक शिक्षा विभाग के कामकाज पर अक्सर अंगुलियां उठती रहती हैं। इस बार खंड शिक्षा अधिकारी ही आला अफसरों के आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। अधिकतर खंड शिक्षा अधिकारी स्थानांतरित ब्लाक को सहज रूप से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। शायद यही वजह है कि वह आज भी पूर्व के ब्लाक पर कामकाज निपटाने में व्यस्त हैं, जिससे शिक्षक व कर्मचारियों में असमंजस की  स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

विज्ञापन


यही नहीं, ब्लाकों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई खंड शिक्षा अधिकारियों ने कार्रवाई से बचने के मकसद से स्थानांतरित ब्लाक का छुटपुट काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन, अधिकांश समय पुराने ब्लाक पर ही दे रहे हैं। इस कार्य में सह समन्वयकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सह समन्वयक भी खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले से खुश नहीं हैं।

विज्ञापन


 मालूम हो कि तत्कालीन जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने वर्षों से जमे खंड शिक्षा अधिकारियों के जिले के अंदर ब्लाक बदल दिए थे। उस दौरान बेमन से खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्थानांतरित ब्लाक पर बैठना शुरू कर दिया था। जैसे ही डीएम का स्थानांतरण हुआ, वैसे ही खंड शिक्षा अधिकारी पूर्व के ब्लाक पर पहुंचने लगे। इसका खुलासा नवनियुक्त शिक्षकों की ज्वाइनिंग के दौरान हो रहा है, उन्हें अपने खंड शिक्षा अधिकारी पूर्व के ब्लाक पर ही मिल रहे हैं।  

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव इस मामले में चुप्पी साधे हैं, जिससे खंड शिक्षा अधिकारी बेपरवाह हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानांतरण भी अटका

जिले के तीन खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण बीते माह में बाहरी जनपद हो गया था। तत्कालीन डीएम ने प्रतिस्थानी के अभाव में रिलीव नहीं किया था। महीनों बीतने के बाद भी खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला रद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed