फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical College: Testing to begin at BSL-2 lab that had been gathering dust for two years.

मेडिकल कॉलेज: दो वर्ष से धूल फांक रही बीएसएल 2 लैब में जांच होगी शुरू

Thu, 03 Sep 2026 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Testing to begin at BSL-2 lab that had been gathering dust for two years.
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में दो वर्ष से बंद पड़ी बीएसएल-2 लैब अब फिर से संचालित होगी। कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां स्वाइन फ्लू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

यह बायोसेफ्टी लैब (बीएसएल-2) कोविड काल में स्थापित हुई थी। इसे ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर बनाया गया था। इसमें कोरोना वायरस की जांच की जाती थी। बाद में स्वाइन फ्लू, इन्फ्लूएंजा, एलाईजा, चिकन पॉक्स और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की जांच भी शुरू हुई। मरीजों को संक्रमण की पुष्टि और वायरस के प्रकार की जानकारी मिलती थी। लगभग दो वर्ष पहले कोविड कर्मचारियों को हटा दिया गया था। इसके बाद जुलाई 2024 में लैब को बंद कर दिया गया। कुछ समय तक डेंगू के संदिग्ध मरीजों के लिए एलाईजा टेस्ट हुए। फिर यह सुविधा भी पूरी तरह बंद हो गई थी।
विज्ञापन

000000000
जांच सुविधा का था अभाव
लैब बंद होने से सभी प्रकार की जांच सुविधा ठप हो गई थी। बीमारियों की पुष्टि और वायरस के प्रकार की जांच नहीं हो पा रही थी। मरीजों के नमूने जांच के लिए लखनऊ और अन्य बड़े शहरों में भेजने पड़ते थे। इससे बीमारी की पुष्टि में देरी होती थी। तय समय पर पुष्टि न होने से उपचार में समस्या बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
नई व्यवस्था और लाभ
अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बीएसएल-2 लैब को संचालित करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। लैब में कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जांच के लिए आवश्यक किट और अन्य सामग्री भी मंगाई जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच अब कॉलेज में ही होगी। संदिग्ध मरीजों के नमूने झांसी या लखनऊ नहीं भेजे जाएंगे। समय पर जांच होने से तत्काल उपचार मिलेगा। इससे मरीज जल्द स्वस्थ होंगे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि किट उपलब्ध होते ही सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed