फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The moon has appeared, Ramadan Mubarak has begun

Lalitpur News: चांद आया, रमजानुल मुबारक प्रारंभ

Sun, 02 Mar 2025 12:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The moon has appeared, Ramadan Mubarak has begun
तीस दिनों तक रखे जायेंगे पाक रोजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा/ललितपुर। क्षितिज पर चांद के नजर आते ही हिजरी संवत के पवित्र माह रमजान की शुरुआत शनिवार से हो गई है। मगरिब की नमाज के बाद कस्बे की जामा मस्जिद एवं सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद में नमाजियों द्वारा चांद का दीदार कर एक दूसरे को रमजान माह की मुबारकबाद दी गई। रमजान माह की शुरुआत होते ही शनिवार शाम को इशा की नमाज में 20 रकअत तरावीह प्रारंभ कर दी गई। इस चलते शहर पेशइमाम शमिमुल कादरी ने बताया कि जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज शाम आठ बजे से हाफिज मोहम्मद खालिद द्वारा एवं सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया पर हाफिज मोहम्मद आसिफ द्वारा अदा कराई जाएगी। रविवार को रमजान माह का पहला रोजा रखा जाएगा। मस्जिदों में रौनक काफी बढ़ गई है। सहरी के इंतेजाम में बाजारों में भी तरह-तरह के फल-सब्जियां पहुंची और घरों में इफ्तारी के तौर पर तरह-तरह के पकवानों की तैयारी की गई है। रमजान मुबारक के दौरान शहर पेश इमाम द्वारा सभी से रमजान का एहतराम करते हुए रोजे रखकर पांच वक्त की नमाज अदा करने की गुजारिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed