{"_id":"67c35d836bfaea295e0e4f94","slug":"the-land-of-the-district-is-with-the-heroes-gold-and-platinum-hidden-in-its-womb-divisional-commissioner-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-130652-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद की भूमि वीरों साथ, गर्भ में छुपा सोना व प्लेटिनम: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद की भूमि वीरों साथ, गर्भ में छुपा सोना व प्लेटिनम: मंडलायुक्त
Sun, 02 Mar 2025 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
जनपद का स्थापना दिवस गौरव का पल : डीआईजी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मंडलायुक्त विजय कुमार दुबे ने कहा कि जनपद के लिए आज गौरव का दिन है, यहां खनिज क्षेत्र की अपार की संभावनाएं हैं वहीं यहां की भूमि में सोना व प्लेटिनम है। वह शनिवार को जनपद के स्थापना दिवस का कल्याण सिंह सभागार में जिला प्रशासन व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का समापन विज्ञान मैजिक शो के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे व पुलिस उपमहानिरीक्षक विजय शंकर चौधरी ने किया। उन्होंने जनपद के सम्मानित लोगों का मंच से सम्मान किया। मंडलायुक्त ने कहा कि डीएम व एसपी को राम-लक्ष्मण की जोड़ी बताया। इस जोड़ी ने वन संपदा से संजो रखा, साथ ऐसे लोगों को जेल के अंदर भेजा है, जिन्होंने जंगल पर कुदृष्टि डाली है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने प्रदेश दिवस पर 101 खेल मैदान ग्रामीण इलाकों में तैयार कर खिलाड़ियों को समर्पित किया। साथ ही पूरे प्रदेश में शत-प्रतिशत मतदान को देने वाला ललितपुर जिला है। बल्कफार्मा की नीव रखने के लिए मुख्यमंत्री भी जनपद में आने वाले हैं। जनपद प्रदेश में पहला जिला बना है, इसके लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को पहल को पूरे देश में सराहा है। आगे और जनपद विकास के आयाम को छुएगा। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि जनपद का स्थापना दिवस गौरव का पल है यहां के लोगों का जनपद के विकास में अहम योगदान रहा है। इसे आगे भी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि झांसी में तैनाती के बाद ललितपुर का इतिहास पता चला है। यहां पर पुलिस अधीक्षक ने अपने उत्कृष्ट कार्य किए, चिटफंड कंपनी का सफाया किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी नासिर, सूचना अधिकारी डीएस दयाल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका दिनेश विश्वकर्मा, चंदेरी के नगर पालिका ईओ रानी सिंह राठौर मौजूद रही।
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा
झांसी से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्री गणेश वंदना पर भावपूर्ण नृत्य करते हुए शुभारंभ किया। प्राथमिक विद्यालय नैनवारा के बच्चों ने बुंदेलीगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते हुए खूब तालियां बटोरीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय पनारी के बच्चों ने देश भक्ति गीत पर नृत्य किया।
विज्ञापन
गजल की प्रस्तुति पर बटोरी तालियां
गायक कलाकार रजनीश यादव व हर्ष जैन जगजीत चित्रा की गजल ‘वक्त का ये परिंदा रुका है कहां मैं तो पागल था इसको मनाता रहा, चार पैसे कमाने मै आया शहर, गांव मेरा मुझे याद आता है। सुनाई तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान उन्होंने कई गजलें व भजन सुनाकर खूब वाह वाही लूटी।