फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The investigation did not reach any conclusion even after two days

Lalitpur News: दो दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची जांच

Thu, 04 Apr 2024 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
The investigation did not reach any conclusion even after two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। साहब...आप ही कुछ करा दीजिए। पुत्र की मौत संविदा कर्मी के कहने पर बिजली की लाइन जोड़ने के दौरान हुई। महरौनी कोतवाली अंतर्गत पड़वा निवासी मृतक नंदलाल के पिता गणेश कुशवाहा का रो-रोकर हाल बेहाल है। उसका कहना है कि एक पुत्र सही-सलामत था, जिसकी मौत हो गई। दूसरा पुत्र दिव्यांग है, अब उसके सहारे जिंदगी कैसे कटेगी।
पिता के अनुसार एक अप्रैल की रात लगभग साढ़े आठ बजे पुत्र एक लाइनमैन के कहने पर गांव की लाइन को जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। दो दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विभागीय अधिकारी से लेकर पुलिस तक केवल जांच का हवाला दिया जा रहा है, लेकिन अब तक जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पिता से कोई बात करता है तो वह फफक कर रो पड़ता है और कहता है, साहब आप ही कुछ करा दीजिए।
विज्ञापन

---
निर्धनता के चलते नहीं हो सकी थी शादी
मृतक के पिता ने बताया कि नंदलाल दो भाइयों में बड़ा था। उसके पास केवल 50 डिसमिल जमीन है, ऐसे में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। निर्धनता के चलते उसका बेटा लाइनमैन के कहने पर बिजली संबंधी कार्य करने लगा था। उसकी शादी के लिए कई रिश्ते आए, लेकिन निर्धनता के चलते विवाह नहीं हो सका। मृतक नंदलाल का छोटा भाई भगीरथ कुशवाहा (20) दिव्यांग है। ऐसे में अब मां बाप का सहारा तक नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।
- धर्मेंद्र प्रजापति, जेई, महरौनी विद्युत उपकेंद्र
---
अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
- रमेशचंद्र मिश्रा, कोतवाली प्रभारी, महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed