फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The fun does not become the cause of death elsewhere

कहीं ये मजा न बन जाए मौत की वजह

Thu, 08 Sep 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
 The fun does not become the cause of death elsewhere
govind sagr dem, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
ललितपुर। सुम्मेरा तालाब में नहाने के बहाने मस्ती करने जाने वाले बच्चों की जिंदगी खतरे में है। दरअसल यह बच्चे तालाब के आसपास बने ऊं चे-ऊंचे बुर्ज से तालाब में छलांग लगाकर नहा रहे हैं। गोविंद सागर बांध से पानी छोड़े जाने से तालाब लबालब भरा हुआ है। ऐसे में कभी भी हादसा होने की आशंका है।  
विज्ञापन


नगर पालिका ने आगामी जलविहार मेला के मद्देनजर सुम्मेरा तालाब की सफाई कराकर उसे गोविंद सागर बांध के पानी से भर दिया है। तालाब भरते ही छोटे-छोटे बच्चों को तैराकी करने का मौका मिल गया है। बच्चे जान जोखिम में डालकर तालाब में ऊंचाई से छलांग लगा रहे हैं। चार-पांच वर्ष की उम्र के बच्चे भी पीछे नहीं हैं, जो सही तरीके से तैरना भी नहीं जानते हैं। यह लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, बच्चों के माता-पिताओं को इनकी तनिक भी परवाह नहीं है। बच्चे तालाब के घाटों पर बने बुर्ज से तालाब में छलांग लगा रहे हैं, जहां तालाब की गहराई करीब 20 फुट के आसपास है।  महत्वपूर्ण बात यह है कि इन बच्चों को रोकने वाला कोई नहीं है। नगर पालिका की नाव को भी शरारती बच्चों ने मनोरंजन का साधन बना लिया है। तमाम बच्चे नाव पर पहुंचकर वहीं से अपने करतब दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नाव पलटने की भी आशंका बनी रहती है, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। प्रशासन को इस पर तत्काल रोक लगाने चाहिए। वहीं, अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर अंकुश लगाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed