फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The fire in the trees did not extinguish even on the second day

Lalitpur News: दूसरे दिन भी नहीं बुझी पेड़ों में लगी आग

Mon, 28 Apr 2025 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The fire in the trees did not extinguish even on the second day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-समोंगर। तहसील महरौनी क्षेत्र के ग्राम सिंदवाहा, समोंगर, जरया क्षेत्र में आग खेतों में जलाई गई पराली से फैली थी। आग बुझ जाने के चौबीस घंटे बाद भी खेतों और सड़क किनारे खड़े पेड़ों में सुलग रही है।
शनिवार सुबह ग्राम सिंदवाहा, समोंगर, जरया क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ खेतों में आग लग गई थी। भीषण गर्मी के बीच आग लगातार आगे बढ़ती गई थी। गांव के लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग खेतों से फैलते हुए ललितपुर-महरौनी रोड तक पहुंच गई थी। खेत और सड़क किनारे खड़े पेड़ भी आग की चपेट में आ गए थे। सड़क तक पहुंची आग से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। महरौनी पुलिस व फायर ब्रिगेड के दो वाहन ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया था। लेकिन, चौबीस घंटे बाद भी खेतों और सड़क किनारे खड़े पेड़ों में आग सुलग रही है। रविवार को भी कुछ पेड़ों में आग सुलगती रही, धुआं निकलता रहा।
विज्ञापन

गांव के लोग और वन विभाग की टीम पेड़ों में लगी आग बुझाते रहे। साथ में आग से जलकर जमीन पर गिरे पेड़ों को काटकर उन्हें उठाते रहे। आग से सड़क किनारे लगे कई पेड़ों को नुकसान हुआ है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed