फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The DM and SP appealed to free the family members and villagers from captivity.

Lalitpur News: परिजनों व ग्रामीणों को बंधन मुक्त कराने के लिए लगाई डीएम व एसपी गुहार

Thu, 13 Nov 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The DM and SP appealed to free the family members and villagers from captivity.
बांसी। मजदूरी के लिए गए 34 महिला-पुरुष और बच्चों को ठेकेदार के बंधन से मुक्त कराने के लिए परिजनों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

बुधवार को थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम लखनपुरा के मजरा नंदीपुरा निवासी चउंवा सहरिया ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुचकर प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि ठेकेदार ने 34 लोगों को मजदूरी के लिए बुलाया था। अब उन्हें बंधक बना लिया है और उनका उत्पीड़न कर रहा है। चउंवा सहरिया ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने के बाद ठेकेदार ने कहा था कि तुम्हारे परिजनों को भेज दिया है। उसके बाद किसी का फोन नहीं उठ रहा है।
विज्ञापन

उसने बांसी पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया है। उसने अधिकारियों को बताया कि वह बहुत परेशान है। उसके दो बेटी व दामाद वहां पर बंधक बने हुए हैं। बताया कि बंधक बनाए गए उनके परिजनों के फोन पर घंटी तो जा रही है लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा है। उसने अंदेशा लगाया है कि ठेकेदार ने उनके मोबाइल छीन लिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed