फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The death of the youth by deteriorating the condition on the farm

खेत पर हालत बिगड़ने से युवक की मौत

Sat, 29 Jan 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The death of the youth by deteriorating the condition on the farm
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम अंधियारी में शुक्रवार को खेत पर काम कर रहे युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम अंधियारी निवासी जाहर सहरिया (22) पुत्र नत्थू सहरिया बृहस्पतिवार को दोपहर में खाना खाने के बाद खेत में काम करने गया था। इसी दौरान उसकी अचानक हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। यह देख पास में ही मौजूद उसके पिता एवं अन्य लोगों ने उसे उठाया और जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई रामबाबू ने बताया कि जाहर की मौत किस वजह से हो गई, यह पता नहीं है। इसी के चलते उसका पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की दो बेटियां हैं। जाहर के पास तीन एकड़ जमीन थी, उसने गेहूं की फसल बोयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed