{"_id":"6820f1247382eb4ad806aac5","slug":"the-bride-and-groom-reached-the-police-station-in-wedding-attire-said-the-bullies-are-not-letting-them-leave-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-134950-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थाने, बोले- दबंग नहीं होने दे रहे विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थाने, बोले- दबंग नहीं होने दे रहे विदाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शादी समारोह के दौरान बरातियों से मारपीट व तोड़फोड़ करने और विदाई न होने देने का आरोप लगाते हुए शादी के जोड़े में ही दूल्हा-दुल्हन परिजनों संग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला नेहरू नगर निवासी कुछ लोग रविवार को कोतवाली सदर पहुंचे। इन लोगों में दुल्हन व दूल्हा भी था। मिथला पत्नी ज्वाला प्रसाद ने बताया कि 10 मई की रात उसके घर पर नातिन रिंकी की शादी थी। रात करीब 10:30 बजे ग्राम बम्हौरी से बरात आई। इसी दौरान मोहल्ले के दो दर्जन लोग शादी समारोह में आए। यहां बरातियों से गाली-गलौज की। लात घूसों से मारपीट करने लगे। विरोध किया तो उन लोगों से भी मारपीट की। इसके साथ तीन चार वाहनों, टेंट और कुर्सियों सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की।
मिथला ने कहा कि अब दबंग दुल्हन की विदाई नहीं होने दे रहे हैं। विदा करने पर उसे उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।