फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a villager who returned home after attending an invitation was found hanging from a noose

Lalitpur News: निमंत्रण कर घर लौटे ग्रामीण का शव फंदे से लटका मिला

Mon, 12 May 2025 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The body of a villager who returned home after attending an invitation was found hanging from a noose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विवाह समारोह में निमंत्रण कर घर लौटे ग्रामीण का शव रविवार सुबह खेत पर खड़े पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने बैंक कर्ज न चुका पाने और बेटी की शादी की चिंता में आत्महत्या करने की बात कही है।
थाना बार अंतर्गत ग्राम हनुपुरा निवासी हल्के (45) का शव रविवार सुबह अपने खेत पर खड़े चिरौल के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। चचेरे भाई प्रमोद के मुताबिक शनिवार को गांव में एक शादी समारोह था। परिजनों के साथ हल्के भी गया था। देर रात सभी निमंत्रण कर घर लौटे, हल्के भी साथ में था। परिजन घर के अंदर चले गए, जबकि हल्के घर के बाहर चारपाई पर बैठ गया। रविवार सुबह गांव का एक व्यक्ति जब अपने खेत पर मवेशियों को चारा रखने गया तो यहां पेड़ से हल्के को मृतावस्था में लटका देखा। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रमाेद ने बताया कि हल्के तीन एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था। उसने बैंक से केसीसी के 2.40 लाख और साहूकारों से करीब 40 हजार का कर्ज ले रखा था। बैंक से दो-तीन नोटिस आ चुके थे। इधर, फसल का भी उत्पादन सही नहीं हुआ था। छोटी बेटी जोकि 18 साल की हो चुकी है, उसकी शादी की चिंता सता रही थी। मृतक तीन भाई-चार बहन में छठवें नंबर का था और उसके दो पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed