{"_id":"6807e09c4a703b9bb9001b1f","slug":"temperatures-again-reached-43-degrees-lalitpur-sweltering-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-133795-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पारा फिर पहुंचा 43 डिग्री, खूब तपा ललितपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पारा फिर पहुंचा 43 डिग्री, खूब तपा ललितपुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अभी अप्रैल में आठ दिन बाकी हैं, इसके बाद भी ललितपुर का तापमान बीते पांच दिनों से चालीस डिग्री से अधिक चल रहा है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक रहा, जबकि न्यूनतम पारा भी 22 डिग्री रहा। शाम छह बजे भी तापमान 40 डिग्री तक रहा, इससे लोग गर्मी से बेहाल रहे और इससे बचाव के लिए तमाम प्रयास करते रहे।
पांच दिनों से पारा 42 से 43 डिग्री के मध्य चल रहा है। मंगलवार सुबह भी नौ बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगीं। सुबह 11 बजे तक तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर एक बजे पारा चालीस डिग्री पार कर गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। चार बजे तक पारा 43 डिग्री ही बना रहा।
हालांकि, पांच बजे पारा 41 डिग्री पहुंच गया और शाम छह बजे तक जनपद का तापमान 40 डिग्री था। इसके बाद पारे में गिरावट हुई, तब कहीं जाकर लोगों को राहत मिली। दोपहर में दो बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों, दफ्तरों से बाहर निकले। हालांकि, सहालग होने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे, लेकिन वे भी रास्ते में मिलने वाले प्याऊ या हैंडपंप आदि पर पानी पीकर अपना गला तर करते नजर आए।
विज्ञापन
वहीं, बाजार में फुटपाथी दुकानदार भी अपने ठेलों पर पॉलीथिन लगाकर छाया में बैठे नजर आए। गन्ना और फलों के जूस व लस्सी की दुकानों पर लोग ठंडा पेय पदार्थ पीकर गर्मी से बचाव करते रहे।