फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Team that went to collect electricity bill attacked, worker injured

Lalitpur News: बिजली बिल वसूलने गई टीम पर हमला, कर्मी चोटिल

Wed, 06 Nov 2024 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Team that went to collect electricity bill attacked, worker injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबयाना में मंगलवार को बकाया वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे एक कर्मचारी को चोट आई है। घटना से गुस्साए कर्मचारियों ने वसूली कार्य का बहिष्कार कर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
नझाई बाजार विद्युत उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता प्रमोद कुमार टीम के साथ मंगलवार सुबह करीब दस बजे मोहल्ला चौबयाना में नंबर एक स्कूल के पीछे नए कुआं के पास बकाया धनराशि वसूलने व न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने पहुंचे थे। टीम ने एक उपभोक्ता का बकाया होने पर बिल की राशि जमा करने को कहा, जिस पर उक्त उपभोक्ता एवं उसके परिजनों से बहस हो गई। कनेक्शन काटने की बात कहने पर मामला और बिगड़ गया।
विज्ञापन

जेई और उपभोक्ताओं में बहस हो रही थी, आरोप है कि तभी वार्ड के सभासद धर्मवीर पहुंच गए जिस पर गुस्साए लोग भड़क गए। लोगों ने घटना का वीडियो बनाने वाले कर्मचारियों का मोबाइल छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर दी, जिससे टीम मौके से भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चौबयाना में बकाया वसूली के दौरान उनके एवं टीम के कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और सरकारी प्रपत्र एवं विच्छेदन रजिस्टर फाड़ दिए। वह और उनकी टीम किसी प्रकार वहां से जान बचाकर भागी। शिकायती पत्र पर विद्युत कर्मचारी सोनवीर सिंह, उजागर सिंह, प्रहलाद, जितेंद्र, आशीष, हरीश के हस्ताक्षर हैं।
-------------
बोले सभासद
बिजली विभाग की टीम ने मोहल्ले के छोटे बकायेदारों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए। जिन लोगों ने बकाया जमा किया, उन्हें रसीद नहीं दे रहे थे जिस पर लोगों ने विरोध किया तो वह धमकाने लगे। बहस हुई, मारपीट का आरोप गलत है।

धर्मवीर कुशवाहा, वार्ड सभासद

--------उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को मोहल्ला चाैबयाना में विद्युत वसूली अभियान चलाया गया, जहां बकाए पर काटे जा रहे कनेक्शन को लेकर कुछ लोगों ने उनकी टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया है।
-संजय सागर, उपखंड अधिकारी, नझाई विद्युत उपकेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed