{"_id":"5999d5d54f1c1ba7158b4743","slug":"teachers-will-be-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"1459 शिक्षकों का होगा तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1459 शिक्षकों का होगा तबादला
lalitpur
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है, जिसके तहत शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन 28 अगस्त तक मांगे गए हैं, इसमें शिक्षक, शिक्षिकाओं को पांच विद्यालयों के नाम विकल्प के तौर पर भरने होंगे। जिसके उपरांत अंकों के आधार पर वरीयता तय करते हुए शिक्षकों का तबादला किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय शिक्षकों के स्थानांतरण में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए विभाग ने सॉफ्टवेयर तैयार किया है। जिसपर शिक्षक, शिक्षिकाओं से 28 अगस्त तक आवेदन मांगे जा रहे हैं। वहीं, जिला स्तर पर रिक्त पदों की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के 452 पद, सहायक के 553 पद, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 332 पद, सहायक 132 पद रिक्त दर्शाए गए हैं। इस सूची को देखकर स्थानांतरण की चाह रखने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को पांच विद्यालयों का चयन करना है। जब शिक्षक इसका आवेदन ऑनलाइन कर देंगे तो इसकी एक प्रति बीएसए कार्यालय में जमा की जाएगी। विभागीय अफसरों का कहना है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक, शिक्षिकाएं, दिव्यांगों को प्रमाण पत्र की प्रति भी जमा करानी होगी। इस प्रक्रिया में अंक निर्धारित किए गए हैं। जिसके आधार पर वरीयता देते हुए शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे।
......
गणित/विज्ञान के बीस पद रिक्त
गणित/विज्ञान अध्यापक के बीस पद रिक्त हैं, जिनपर आवेदन किए जाएंगे। लेकिन, यह स्पष्ट नहीं है कि गणित/विज्ञान शिक्षक इन्हीं रिक्त पदों पर आवेदन करेंगे। यदि शिक्षकों ने सामान्य पद पर आवेदन कर दिया तो तैनाती में विसंगति होना तय माना जा रहा है।