फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tanker or car ki takkar, ek ghayal

टैंकर और कार में भिड़ंत, एक युवक गंभीर

Sun, 14 Aug 2022 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
tanker or car ki takkar, ek ghayal
तालबेहट/कड़ेसराकलां। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कड़ेसराकलां के समीप तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करती हुई विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से टकरा कर पलट गई। जिससे कार सवार तीन लोग चुटहिल हुए। जिन्हें पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में एक स्कार्पियो कार झांसी की ओर जा रही थी। पवा तिराहे के पास चालक कार पर नियंत्रण न रख सका और वह डिवाइडर पार करती हुई विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से जा टकराई। कार की गति इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार पलट गई। जिसमें सवार चंद्रपाल (26) पुत्र निरंजन निवासी अठगना झांसी, अश्वेन्द्र राजपूत (23) पुत्र जितेंद्र निवासी पठारी ओरछा, करिश्मा (20) पत्नी अक्षय निवासी झांसी घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस सीएचसी लाई। जहां उनका उपचार किया गया। चंद्रपाल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद मौके पर कुछ लोगों ने राजमार्ग को जाम करने की कोशिश की लेकिन मौजूद पुलिस ने लोगों को समझाया। जिस पर वह मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed