फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tahsil boundry contruction protest

तहसील की वाउंड्री रोकने को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
tahsil boundry contruction protest
mafia.jpg - फोटो : mafia.jpg
महरौनी/ ललितपुर। तहसील परिसर की बनाई जा रही बाउंड्रीवाल का विरोध करते हुए नगरवासियों ने निर्माण कार्य रोकने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि तहसील परिसर की बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है, वह गलत है। बाउंड्रीवाल का निर्माण आम रास्ता छोड़कर किया जाना चाहिए। ललितपुर मार्ग से नाराहट मार्ग के बीच दुर्गाजी का मंदिर है। एक ओर सरकारी आवास बने हुए हैं और दूसरी ओर आमजन के मकान बने हैं। बीच में रास्ता है। तहसील प्रशासन द्वारा पूरे एरिया में बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है और आम रास्ते को बंद किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मुन्ना लाल जैन के ललितपुर रोड स्थित मकान से माधव कसगर नाराहट रोड के मकान तक आम रास्ता है। बीच में दुर्गा जी का मंदिर है। यहां आधा दर्जन से अधिक लोगों के मकान बने हैं। इन मकानों के दरवाजों के सामने से बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है। इससे घर तक आने- जाने का सस्ता बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

मांग की गई कि आम रास्ता को छोड़कर बाउंड्रीवाल बनवाई जाए, ताकि रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ज्ञापन पर वृषभान सिंह यादव, राजू खटीक, अब्दुल कादिर, अब्दुल हमीद आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
तहसील परिसर की जो पुरानी बाउंड्रीवाल थी, वह कुछ समय पूर्व गिर गई थी। उसकी नींव व कुछ हिस्सा खड़ा हुआ है। उसी पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। वह तहसील की सरकारी संपत्ति है। यदि किसी को परेशानी है तो वह शिकायत दे सकता है, जिसका नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
- मो. कमर उपजिलाधिकारी, महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed