फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suspended teacher case

निलंबित शिक्षकों की बहाली के मामले ने पकड़ा तूल

Sat, 02 Jul 2016 12:29 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 02 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
suspended teacher case
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। ड्रेस वितरण की गड़बड़ी में निलंबित चल रहे शिक्षकों को बहाल नहीं किए जाने मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुंदेलखंड विकलांग समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दिव्यांग शिक्षक को बहाल करने की मांग उठाई है। ड्रेस वितरण में गड़बड़ी के आरोप में 12 शिक्षक निलंबित हैं।
विज्ञापन


गत वर्ष परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को दो सेट यूनिफार्म वितरित किए गए थे। इस दौरान कई विद्यालयों में बच्चों को दो की जगह एक सेट वितरित  किया गया था। निरीक्षण में इसकी पुष्टि होने पर कई शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया था, इनमें एक दिव्यांग शिक्षक भी शामिल है। बुंदेलखंड विकलांग समिति के अध्यक्ष प्रताप नारायण गुप्ता ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि प्राथमिक विद्यालय खुरा के प्रधानाध्यापक बृजमोहन तिवारी दोनों पैरो से  दिव्यांग हैं, उन्हें 28 दिसंबर 2015 को ड्रेस वितरण की गड़बड़ी में  निलंबित कर दिया था। इस प्रकरण में जांच अधिकारी ने अपनी आख्या फरवरी माह  में सौंप दी गई थी, इसके बाद भी उन्हें बहाल नहीं किया गया है, इससे उनके सामने जीवनयापन का संकट उत्पन्न हो गया है। इससे पहले विभिन्न शिक्षक संगठन भी बीएसए को निलंबित शिक्षकों की बहाली के लिए ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed