{"_id":"16dd86c472f3f14912114f5a94a2a8dd","slug":"sud-khor-se-pareshan-kisan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोर से परेशान है किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोर से परेशान है किसान
ललितपुर / ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में सूदखोरों का कारोबार धड़ल्ले से फलफूल रहा है। सूदखोर के चंगुल में फंसे एक किसान ने डीआईजी को पत्र सौंपकर इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग है।
डीआईजी झांसी को संबोधित शिकायती पत्र में ग्राम सौजना निवासी किसान सुनील पुत्र हरचरन साहू ने बताया कि घर के खर्च के चलते उसने वर्ष 2004 में मप्र के टीकमगढ़ जिले के ग्राम गुदनवारा निवासी एक व्यक्ति से 39000 रुपए दो रुपया प्रति सैकड़ा के हिसाब से लिए थे। एक साल बाद उक्त सूदखोर अपने साथियों के साथ उसके घर आया और धमका कर अन्य ग्रामीणों के समक्ष उससे व उसके भाई आत्माराम से 75,100 रुपये ले गया। इसके बाद वह वर्ष 2009 में दो लाख रुपये से अधिक बकायेदारी का हिसाब बनाकर उसके घर आया और रुपयों की मांग करने लगा। मना करने पर वह अपने साथियों के साथ बैंक से फाइनेंस कराए गए ट्रैक्टर और थ्रेसर को अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने मारपीट और गाली गलौज भी की। इसके बाद वह 7 मई 2015 को जीप में सवार होकर पांच साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर एक बार फिर उसके घर पर आ धमका और गालियां देते हुए दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मना करने पर मारपीट करके पीड़ित के भाई को अपने साथ ले गया और कहा कि दो लाख रुपये नहीं दिए तो भाई को जान से मार देंगे। डीआईजी से कार्रवाई की मांग की है।
-------
बाक्स
---------
सूदखोरों का है मकड़जाल
सिलावन। तहसील महरौनी में सूदखोरों का मकड़जाल फैला हुआ है। पिछले दिनों प्रशासन और पुलिस ने इनकी धरपकड़ को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया था। इससे सूदखोर भूमिगत हो गए थे, लेकिन अब वह फिर से सक्रिय हो गए हैं।