{"_id":"6ab2c24c1772085af80d6816","slug":"successful-kidney-stone-surgery-patient-had-been-suffering-for-12-years-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-163625-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: किडनी की पथरी का हुआ सफल ऑपरेशन, 12 वर्ष से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: किडनी की पथरी का हुआ सफल ऑपरेशन, 12 वर्ष से था परेशान
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में एक दशक से किडनी में पथरी की समस्या से परेशान मरीज का सफल ऑपरेशन हुआ। महानगर में चिकित्सकों ने एम्स में ऑपरेशन की सलाह दी। यहां चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद दो घंटे तक ऑपरेशन किया।
कस्बा बांसी निवासी मूरत सिंह (55) को 12 साल से ज्यादा से बांई किडनी में दर्द की समस्या बनी हुई थी। कई जगह उपचार कराने के बाद भी दर्द से राहत नहीं मिली। अधिक परेशान होने पर बीते महीनों में झांसी के कई सर्जन चिकित्सकों को दिखाया। यहां पर जांच में बाएं गुर्दे में 3.5 व 5.1 सेंटीमीटर की स्टैगहॉर्न पथरी की शिकायत पाई गई। इसके ऑपरेशन के लिए चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने में असमर्थता जताई और एम्स में ऑपरेशन कराने की सलाह दी। परिजनों ने एम्स में ऑपरेशन कराने के लिए समय व अन्य समस्याएं बताईं।
19 सितंबर को मरीज के परिजन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में परामर्श के लिए आए। यहां पर सहायक आचार्य डॉ. डीके राज ने जांच कराई। जांच में गुर्दे में पथरी पाई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में ही ऑपरेशन की इच्छा जताई। इस पर डॉ. डीके राज व उनकी टीम ने सोमवार को दो घंटे तक जटिल ऑपरेशन किया। अब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। ऑपरेशन टीम में डॉ. सुधीर रजक, सिस्टर दीप्ति, सहाना परबीन, प्रभा व अन्य ओटी स्टाफ शामिल रहे। प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने ऑपरेशन में शामिल टीम को बधाई दी।