{"_id":"67e45443ad97741eab0ad12c","slug":"student-dies-under-suspicious-circumstances-murder-suspected-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-132227-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बार/ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में कक्षा 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। घटनास्थल और शव की हालत देख हत्या की आशंका के बीच अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ तालबेहट सहित थाना बार पुलिस और फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
थाना बार अंतर्गत ग्राम देवरान निवासी निधि राजपूत (17) पुत्री धनीराम का शव बुधवार शाम को घर के अंदर कमरे के बाहर लगे टीनशेड के नीचे पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक निधि कक्षा 11वीं की छात्रा थी। बुधवार को वह गांव में कोचिंग गई थी। जबकि, छोटी बहन गीता और भाई अरुण स्कूल गए थे। भाई-बहन जब स्कूल से लौटकर घर पहुंचे तो यहां बड़ी बहन निधि जमीन पर मृतावस्था में पड़ी मिली।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी तालबेहट अभय नारायण राय, फॉरेंसिक जांच टीम ने परिजन सहित गांव के लोगाें से जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार पुलिस को प्रेम प्रसंग को लेकर कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
!