फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stray animals will no longer be able to roam the school premises.

Lalitpur News: अब विद्यालय परिसर में विचरण नहीं कर सकेंगे छुट्टा पशु

Tue, 06 Jan 2026 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Stray animals will no longer be able to roam the school premises.
ललितपुर। विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा और छुट्टा पशुओं का विचरण रोकने के लिए 24 राजकीय विद्यालयों में 11.29 करोड़ रुपये से चहारदीवारी बनाई जा रही है। इसके साथ ही 19 विद्यालयों में 43 लाख रुपये से बिजली की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 39 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 31 राजकीय हाईस्कूल और आठ राजकीय इंटर कॉलेज हैं। इस कारण इन विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। छुट्टा पशु विद्यालय परिसर में विचरण कर गंदगी फैलाते रहते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने इन विद्यालयों में चहारदीवारी बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

इसके साथ जनपद के 19 विद्यालयों में बिजली नहीं हैं। इसके लिए शासन ने 43 लाख रुपये की धनराशि भेजी थी। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि 24 विद्यालयों में चहारदीवारी बनाने का काम जल्द पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed