{"_id":"664e693904f59bd4c803d554","slug":"sps-escort-vehicle-hit-by-tractor-policeman-narrowly-escaped-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-115065-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एसपी के स्कॉर्ट वाहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एसपी के स्कॉर्ट वाहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अमरपुर गल्ला मंडी से लौट रहे पुलिस अधीक्षक का स्कॉर्ट वाहन बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। स्कॉर्ट वाहन व ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि स्कॉर्ट वाहन में सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
बुधवार रात को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अपने सरकारी वाहन से अमरपुर गल्ला मंडी में बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लेकर लौट रहे थे। उनके साथ उनकी स्कॉर्ट में चलने वाली बोलेरो पीछे चल रही थी। गल्ला मंडी क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास आगे तेज रफ्तार भाग रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक से ट्रैक्टर को सड़क पर मोड़ दिया। एसपी का सरकारी वाहन तो निकल गया, लेकिन पीछे आ रही स्कार्ट वाहन बोलेरो ट्रैक्टर के अगले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर व स्कॉर्ट वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्कॉर्ट वाहन में सवार करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घबरा गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया, जोकि शराब के नशे में बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को जिला अस्पताल पहुंचाकर उसका मेडिकल चेकअप कराया। एसपी के स्कॉर्ट वाहन की टक्कर होने की सूचना मिलने पर सीओ सदर अभय नारायण राय, यातायात प्रभारी आलोक तिवारी आदि मौके पर पहुंच गए थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया।
-- -- -- -- --
सीट बेल्ट बांधने और एयरबैग खुलने से बचे पुलिस कर्मी
बोलेरो में करीब छह पुलिस कर्मी सवार थे जो कि सीट बेल्ट बांधे थे। टक्कर लगने पर बोलेरो के एयर बैग खुल गए थे। सीट बेल्ट बांधे होने से उसमें सवार पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए।