फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP held review meeting with all the jurisdictional officers

Lalitpur News: एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Thu, 18 Jan 2024 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
SP held review meeting with all the jurisdictional officers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, गणतंत्र दिवस और लोकसभा चुनाव सहित अन्य बिंदुओं को लेकर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने मंगलवार की देर रात अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने और शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कैंप कार्यालय पर सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की। लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, सीसीटीएनएस फीडिंग करने और शिकायती पत्रों की समीक्षा कर समय से निस्तारण के निर्देश दिए। मादक पदार्थ पर अंकुश लगाने सहित अन्य बिंदुओं को लेकर समीक्षा की गई और इनका निस्तारण करने को कहा। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, आईजीआरएस प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed