फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   social distense bani chunauti

सोशल डिस्टेंस बनी चुनौती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
social distense bani chunauti
टेंकर से पानी भरने को लगी भीड़ - फोटो : AMAR UJALA
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए भले ही सामाजिक दूरी को कारगर बताया जा रहा हो, लेकिन नेहरू नगर में सोशल डिस्टेंस का पालन कराना चुनौती बन गया है। यहां पानी का टैंकर रुकते ही महिला और पुरुषों की भीड़ लग जाती है। इससे लोगों के बीच में सामाजिक दायरा नहीं रह पाता है। इन दिनों मोहल्ला नेहरू नगर में पेयजल का संकट गहरा रहा है। सुबह से ही लोगों की हैडपंपों पर पानी भरने के लिए भीड़ लग जाती है। जलसंस्थान ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए टैंकर की सुविधा शुरू की है, लेकिन यहां पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा है। टैंकर रुकते ही लोगों की भीड़ लग जाती है। इस वजह से कुछ ही मिनटों में टैंकर खाली हो जाता है। उधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि टैंकर भेजने से पहले स्थानीय लोगों से कहा था कि वह दो सौ-दो सौ लीटर की टंकी घर के बाहर रख दें तो उनका कर्मचारी उन्हें भरते हुए आगे बढ़ जाएगा, लेकिन स्थानीय लोग इसके लिए तैयार नहीं हैं। टैंकर पहुंचते ही लोग भीड़ लगाने लगते हैं, उन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि टैंकर से पानी नहीं मिलेगा। मैंने लोगों को आश्वासन दिया है कि सभी को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मोहल्ले में टैंकर रखने के लिए छह स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां सुबह शाम छह फेरे लगाए जाएंगे, ताकि सभी को पानी मिल सके। सामाजिक दूरी बनाने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों की है, लेकिन वे इस बात को समझने के लिए तैयार ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed