{"_id":"608876b38ebc3e8d5621db3e","slug":"social-distancing-violation-lalitpur-news-jhs193997959","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के अफसर ही सोशल डिस्टेंस का नहीं रख रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के अफसर ही सोशल डिस्टेंस का नहीं रख रहे ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले के अफसर सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के मामले में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। गोविंद सागर बांध स्थित सिंचाई विभाग कालोनी के हॉल में 240 मतगणना कार्मिकों को बैठाने के लिए बैठक व्यवस्था बनाई गई है। इतनी बड़ी संख्या के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाना बेहद मुश्किल है। इस बात को लेकर शिक्षकों में गहरी नाराजगी है। इसके बाद भी शिक्षकों की आपत्ति को नजरअंदाज किया जा रहा है।
कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना के संक्रमण को रोकने में मुंह पर मास्क व सोशल डिस्टेंस को मददगार बताया जा रहा है, लेकिन पंचायत चुनाव में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो सका है। चाहे वह प्रशिक्षण हो या मतदान। दोनों ही जगह सोशल डिस्टेंस की उड़ाई जा रहीं धज्जियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। अब मतगणना का प्रशिक्षण तीन पालियों में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक पाली में 240 कार्मिकों की बैठक व्यवस्था हॉल में बनाई गई है। इतनी बड़ी संख्या में कार्मिकों को हॉल में बुलाकर उनसे सोशल डिस्टेंस का पालन कराना बेहद मुश्किल काम है। इस दौरान हॉल में कार्मिकों को सटकर बैठना पड़ता है। इस बात को लेकर शिक्षकों में असंतोष है, इसके बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
------
स्वर्गवासी हो चुके कर्मियों की लगाई ड्यूटी
मतगणना ड्यूटी में कई ऐसे कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है, जो संक्रमित होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बाद भी उनकी ड्यूटी मतगणना कार्य में लगा दी गई है, जो कि चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
-----
वर्तमान परिस्थिति मतगणना के लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए मतगणना की तिथि को आगे बढ़ाया जाए। जिले में आए दिन किसी न किसी की मृत्यु का समाचार प्राप्त हो रहा है।
राजेश साध, जिला प्रभारी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ
------
मतगणना केंद्र पर उन्हीं एजेंट को प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाए, जिसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव हो। प्रदेश के कई जिलों में इस तरह के आदेश निर्गत किए जा रहे हैं।
हेमंत तिवारी, मीडिया प्रभारी, प्राथमिक शिक्षक संघ