फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sixteen cattle died of electrocution due to falling of electric wire

Lalitpur News: बिजली का तार गिरने से सोलह गोवंश करंट से मरे

Fri, 21 Jul 2023 12:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 21 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sixteen cattle died of electrocution due to falling of electric wire
ग्रामीण बोले-सूचना के बाद भी न बिजली सप्लाई बंद की गई न कोई कर्मचारी मौके पर आया
विज्ञापन

थाना बालाबेहट के ग्राम वंशा बम्हौरी के मजरा किरौंदा में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से उसके संपर्क में आए 16 गोवंशों की करंट से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही करने के आरोप लगाए हैं।
थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम वंशा बम्हौरी के मजरा किरौंदा में बुधवार की देर रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे रास्ते में बैठे 16 गोवंश करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। इनमें कुछ गोवंश गांव के लोगों के दुधारू पशु थे तो कुछ अन्ना थे।
विज्ञापन

घटना को लेकर गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि देर रात जब घटना हुई तो उन्होंने विद्युत विभाग को सूचना दी। लेकिन, न तो विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर आया और न ही विद्युत सप्लाई बंद की गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर बिजली विभाग के दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपुत्र सेना ने डीएम को दिया ज्ञापन
ललितपुर। करंट की चपेट में आने से हुई 16 गोवंशों की मौत को लेकर बृहस्पतिवार को गोपुत्र सेना ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें लापरवाह विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन पर प्रशांत शुक्ला, मनीष दुबे, भरत सिंह, हरेंद्र राजा, अभिषेक दुबे, पुष्पेद्र सिंह सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर बने हुए हैं। संवाद


करंट लगने से किसान की हालत गंभीर
तालबेहट। बृहस्पतिवार को कोतवाली अंतर्गत ग्राम जमालपुर निवासी किसान राजेश (30) करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। राजेश सुबह अपने खेत पर कार्य कर रहा था। उसी दौरान खेत से निकले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। आसपास काम कर कर किसानों की सूचना पर परिजन उसे सीएचसी तालबेहट ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed