फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Silence spread over wheat purchasing centers, farmers did not reach with wheat

Lalitpur News: गेहूं क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा, गेहूं लेकर नहीं पहुंचे किसान

Sat, 01 Apr 2023 11:45 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Silence spread over wheat purchasing centers, farmers did not reach with wheat
ललितपुर/महरौनी/बिरधा। जनपद में शनिवार से गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र संचालित हो गए। पहले दिन जहां अधिकांश क्रय केंद्रों पर ताला लगा रहा। जिस कारण से यहां गेहूं बेचने के लिए आने वाले किसानों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए जनपद में 46 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें तहसील ललितपुर, मड़ावरा, पाली, तालबेहट और महरौनी में केंद्र बनाए गए है। इसमें पीसीएफ के 39, खाद्य विभाग की विपणन शाखा के 5 और भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद्र शामिल हैं। इसके साथ इन केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, इसके लिए उपजिलाधिकारियों को नोडल बनाया गया है। इन क्रय केंद्रों पर किसानों से सरकार के समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद होनी है। इन क्रय केंद्रों पर अधिक से अधिक गेहूं की खरीद की जा सके और शासन द्वारा दिए गए गेहूं खरीद के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला प्रशासनिक अधिकारी पूर्व से तैयारियां कर रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद में क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद शुरू हुई। इसमें पले दिन अधिकतर क्रय केंद्र खोले ही नहीं गए और यहां पर ताले पड़े रहे। जिस कारण केंद्रों पर आने वाले किसानों के हाथ मायूसी लगी। महरौनी स्थित सहकारी समिति पर गेहूं की खरीद नहीं की गई। वहीं गुढा सहकारी समिति और सौजना सहकारी समिति में क्रय केंद्रो के गेट पर ताले लगे मिले। पहले दिन ही क्रय केंद्रों की इस प्रकार की स्थिति देखने के बाद लोगों को आंशका है कि आखिरकार किस तरह से विभाग लक्ष्य को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरधा का केंद्र खुला, लेकिन नहीं पहुंचे किसान
बिरधा किसान सेवा सहकारी समिति पर बनाया गया क्रय केंद्र खुला रहा। लेकिन यहां एक भी किसान अपना गेहूं बेचने नहीं आया। इस कारण से यहां दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र प्रभारी यहां पर किसान के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी।

शनिवार से जनपद में गेहूं की खरीद क्रय केंद्रों पर शुरू हो गई है। पहले दिन क्रय केंद्रों पर कोई भी किसान गेहूं बेचने के लिए नहीं आया और पहले दिन गेहूं की खरीद शून्य रही। अनुमान है कि आने वाले दिनों में क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं बेचने के लिए पहुंचने शुरू होंगे। - राजेश त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed