{"_id":"5f987cfd8ebc3e9baf5ce968","slug":"seven-month-roadways-bus-not-functioning-lalitpur-news-jhs17971600","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह से बंद पड़ी बार-झांसी लोहिया ग्रामीण बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह से बंद पड़ी बार-झांसी लोहिया ग्रामीण बस सेवा
विज्ञापन
bus stand
- फोटो : bus stand
पुलवारा। कोरोना काल के कारण मार्च में बंद हुई झांसी-बार लोहिया ग्रामीण बस सेवा का सात माह बाद भी संचालन शुरू नहीं हो सका है। जबकि, कई मार्गों पर बस सेवा दोबारा शुरू कर दी गई हैं। बस सेवा बंद होने से 50 गांवों के लोग प्रभावित हैं। त्योहारी सीजन होने से अब आम लोगों के साथ व्यापारी वर्ग भी परेशान है। लोगों ने परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।
जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर ब्लॉक बार कस्बा है। बीते वर्षों से झांसी से एक लोहिया ग्रामीण बस सेवा बार-झांसी बस सेवा संचालित हो रही थी। लेकिन मार्च में कोरोना संक्रमण के चलते यातायात सेवा बंद है। क्षेत्र में आसपास लगभग आधा सैकड़ा गांव है। यहां केवल एक निजी बस सेवा है। जो सुबह आना व शाम को झांसी जाती है। ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर बार-झांसी रोडवेज बस का संचालन शुरू कराए जाने की मांग की है।
डग्गामार वसूल रहे मनमाना किराया
रोडवेज बस सेवा बंद होने से निजी वाहनों की मनमानी हो रही है। सवारियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं वाहनों में सामाजिक दूरी व कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
रोडवेज बस का संचालन बंद होने से काफी परेशानी हो रही है। बस का संचालन बंद होने के कारण प्राईवेट बस संचालक व टैक्सी चालक मनमाने पैसे वसूल रहे हैं।
- रानू राजा चौहान
बस का संचालन बंद होने से झांसी से सामान आदि के व्यापार में परेशानी हो रही है। साथ ही मरीजों को भी दिक्कतें पैदा हो रही है।
- सनी गुप्ता
त्योहारी सीजन में बस का संचालन बंद होने से व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। सामान आने जाने में काफी परेशानी पैदा हो रही है।
- अनिल साहू
बार-झांसी रोडवेज बस सेवा के बंद होने की जानकारी हुई है। जिसकी जानकारी कर शीघ्र ही चालू कराया जाएगा।
- रामलवट, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज झांसी डिपो