{"_id":"65192b4dc78cddb012988bb983218a04","slug":"seven-days-later-found-the-body-of-missing-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बाद मिला लापता छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन बाद मिला लापता छात्र का शव
ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट ललितपुर। एक सप्ताह पूर्व घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए छात्र रितिक ऊर्फ मौसम का शव शुक्रवार को वर्मा विहार गॉव के पास बेतवा नदी में उतराता मिला। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
वही घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का मुआवना कर मामलें के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
सुनौरी निवासी वासुदेव पटैरिया का पुत्र रितिक उर्फ मौसम उम्र लगभग 16 वर्ष केन्द्रीय विद्यालय तालबेहट में कक्षा ग्यारह में पढ़ता था। वह तालबेहट के अंजनी नगर में एक किराए के मकान में रहता था। 22 फरवरी को वह सुबह अपने घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया।
इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी काफी खोज बीन की परन्तु उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने उसके अज्ञात लोगों के खिलाफ उसके अपहरण का मामला दर्ज कर उसका पता लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह सात बजे के लगभग वर्मा विहार के कुछ लोगों ने राजमार्ग पर बने झरर घाट पुल से लगभग एक किमी दूर उसके शव का बेतवा नदी में उतराता देखा। इसकी सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चंदेल, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह मय पुलिस के मौके पर गए। मौके पर गई पुलिस ने शव को निकाल कर उसे जिला मुख्यालय भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली में लोगों का हजूम जुट गया। लोग इस मामलें में स्थानीय पुलिस पर लचरता बरतने का आरोप लगा रहे थे बाद में जब कोतवाली के आसपास भीड़ बढने लगी तो आसपास की पुलिस के अलावा पीएसी को भी बुला लिया गया।
बाद में बालक का गांव में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से पूरे गांव एवं कसबे में शोक की लहर छा गई। अंतिम संस्कार के समय पुलिस उपाधीक्षक ओमकार सिंह यादव, हाकिम सिंह, उदयभान सिंह सहित कोतवाली तालबेहट, जखौरा, पूराकलां सहित पुलिस लाइंस की पुलिस एवं अधिकारी मौजूद रहें।
माता पिता का था एकलौता पुत्र-----
तालबहेट ललितपुर। रितिक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। उसकी मौत से पूरा परिवार दु:खी नजर आया । वही सबसे अधिक दु:ख उसकी मां को हुआ। पुत्र की मौत पर उसकी मां का बुरा हाल था।
बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा - एसपी
तालबेहट ललितपुर। इस घटना के संबंध में जब पुलिस अधीक्षक मो0 इमरान से उनका पक्ष लिया तो उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारण का उल्लेख न होने के कारण उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा जाएगा।
रितिक की मौत कई सवालों को पैदा करती---------------------
सौलह वर्षीय किशोर रितिक ऊर्फ मौसम की मौत कई सवाल पैदा करती है। यदि पुलिस उसकी मौत को आत्महत्या मानती है तो वह कौन से कारण है जिसके कारण एक मासूम को इतना आत्म घाती कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
जिसके ऊपर किसी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं थी। उसे आत्म हत्या करने के लिए इतनी दूर क्यों जाना पड़ा। वही दूसरी और यदि उसकी हत्या की गई तो वह कौन से कारण है जिनकी बजह से हत्यारों ने इतना बर्बरता पूर्ण कदम उठाया।