फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Send the names of five villages to the government for the Chief Minister's Award.

Lalitpur News: पांच गांवों के नाम मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए शासन को भेजे

Sat, 03 Feb 2024 10:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Send the names of five villages to the government for the Chief Minister's Award.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विकास व स्वच्छ भारत मिशन में अच्छा कार्य करने वाली पांच ग्राम पंचायतों के नाम प्रशासन ने शासन को भेजे हैं।
मुख्यमंत्री श्रेष्ठ ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए पांच गांवों को चयनित कर शासन को भेजा गया है। इससे पहले गेवरा गुंदेरा, लागौन, गदौरा, रमेशरा व मैलार को मुख्यमंत्री से पुरस्कार मिल चुका है। पांच और ग्राम पंचायतों के नाम भेजे गए हैं। इनमें विकास खंड महरौनी की ग्राम पंचायत निवारी, विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत गुरसौरा व कारी पहाड़ी, तालबेहट की ग्राम पंचायत बिगारी एवं विकास खंड बिरधा की बालाबेहट ग्राम पंचायत शामिल है। इन सभी ग्राम पंचायतों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजना ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों को काफी अच्छे से संपादित किया है। गांव को स्वच्छ एवं साफ रखने के लिए कई कारगर कदम ग्राम पंचायत ने उठाए हैं।
----------------
निवारी के अमृत सरोवर की प्रधानमंत्री कर चुके हैं तारीफ
ग्राम पंचायत निवारी के अमृत सरोवर की प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के दौरान कर चुके हैं। जिला प्रशासन ने कई अमृत सरोवर की तस्वीरें शासन को भेजी थीं, जिसके बाद उन्होंने सिर्फ निवारी के अमृत सरोवर का जिक्र किया था। इसलिए ग्राम पंचायत निवारी की पहचान प्रदेश में ही नहीं है, पूरे देश में हो गई थी।
विज्ञापन

--------------
उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए भेजा गया है। इन्होंने विकास व स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को ठीक ढंग से संपादित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed