फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Selfconfidence and regularity dailly ruteen working defeet corona

आत्मविश्वास और संयमित दिनचर्या से कोरोना को दी मात

Tue, 28 Jul 2020 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Selfconfidence and regularity dailly ruteen working defeet corona
वेबीनॉर में शामिल शिक्षक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों की टीम ने ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया। इसमें कुछ ऐसे कोरोना फाइटर्स भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास और संयमित दिनचर्या की दम पर कोरोना वायरस को हराया। इस दौरान चिकित्सक एवं मनोचिकित्सकों द्वारा कोरोना से जुड़े सही तथ्यों को प्रस्तुत कर फैली भ्रांतियों को दूर किया।
विज्ञापन

सबसे पहले कोरोना फाइटर्स के रूप में ललित निरंजन जुड़े, जो पेशे से सरकारी विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि इससे डरना नहीं है, आपका अपना आत्मविश्वास ही आपको फाइटर्स बनाता है। अगले कोरोना फाइटर अरविंद उपाध्याय, जो पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 का आइसोलेशन वार्ड संभवत: गलवानघाटी से भी भयानक है। संयुक्त राज्य अमेरिका से डॉ. स्वाति मिश्रा ने कोरोना वायरस की भ्रांतियों को दूर किया।
विज्ञापन

मनोचिकित्सक निंबलकर नागपुर यूनिवर्सिटी ने कोरोना महामारी से निपटने का मूलमंत्र अपना आत्मबल बताया। कोरोना फाइटर्स निर्मला सोनी एएनएम ने चौदह दिनों के अपने भावों को साझा किया। तिरुपति के एस वैष्णवी ने सभी साथियों को प्रेरित किया। वेबिनार में 60 लोगों को गूगल मीट से जोड़ा गया था। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से 2200 लोग वेबिनार से जुड़े। इसमें आयोजन समिति के सदस्यों ने अपने विद्यालय प्रबंध समिति, मांा समिति, ग्राम शिक्षा समिति आदि के सदस्यों को जोड़ा था। आयोजन कमेटी के सदस्यों में वंदना चौकसे, प्रीती त्रिपाठी, कंचन प्रभा, आस्था चतुर्वेदी, आशा देवी, संध्या, स्वाती सचान, मंजूलता सिंह, अमरेश मिश्रा, नीरज दुबे, मयंक बबेले, ब्रजमोहन तिवारी, मुकेश योगी, रत्नेश दीक्षित, ह्रदयेश गोस्वामी, मनोज कौशिक, हेमंत भोंडेले, दिलीप रैकवार, अनुज पटैरिया, अनंत तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन हेमंत तिवारी ने किया। टेक्निकली कार्य देवेंद्र रावत व प्राणेश मिश्रा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed