{"_id":"672a7ebdc6a9ac631d08b806","slug":"sds-life-vision-and-stadium-a-team-victorious-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-123487-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एसडीएस, लाइफ विजन और स्टेडियम ए टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एसडीएस, लाइफ विजन और स्टेडियम ए टीम विजयी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर स्पोर्ट स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन, एथलेटिक्स व जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन जूनियर बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में एसडीएस, लाइफ विजन एकेडमी और स्टेडियम ए टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। पहला मैच स्टेडियम बी और एसडीएस (अंग्रेजी मीडियम) के मध्य खेला गया। एसडीएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 101 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 38 रन आयुष के रहे। स्टेडियम बी की ओर से समर ने सर्वाधिक 03 विकेट लिए। स्पोर्ट स्टेडियम बी की टीम 10 ओवरों में मात्र 48 रनों पर सिमट गई। एसडीएस की ओर से सर्वाधिक 03 विकेट नवनीत ने लिए। एसडीएस की टीम 53 रनों से विजयी रही।
दूसरा मैच लाइफ विजन एकेडमी और एमकेएस महरौनी के बीच खेला गया। एमकेएस महरौनी ने 10 ओवरों में 59 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें लाइफ विजन एकेडमी की ओर से वंश ने 03 विकेट लिए। जवाबी बल्लेबाजी में लाइफ विजन एकेडमी की ओर से ईशान ने सर्वाधिक 17 रनों का योगदान करते हुए टीम को 06 विकेट से जीत दिलाई। एमकेएस महरौनी की ओर से 1-1 विकेट नैतिक व रोहित ने लिए। तीसरा मैच स्टेडियम ए और पढ़ाई वाला इंटर काॅलेज टीम के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम ए ने 180 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें संकेत ने नाॅट आउट रहकर सर्वाधिक 104 रन बनाए। पढ़ाई वाला इंटर काॅलेज टीम की ओर सर्वाधिक 03 विकेट अंश ने लिए। जवाबी बल्लेबाजी में पढ़ाई वाला इंटर काॅलेज टीम 120 रन ही बना सकी। सर्वाधिक 20 रन धारांश जैन ने बनाए। स्टेडियम ए टीम विजयी हुई, इस टीम के मोंटू ने दो विकेट लिए।
निर्णायक मंडल में साकेत, पवन, शिवम, युवराज, पुनीत पटेल, अजरुद्दीन रहे। इस मौके पर अनूप लिंकन, अमित्र लिंकन, जनार्दन कुमार शुक्ला, रविंद्र कुमार, अंकुर सहरावत, शफीक खान, धर्मेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।