फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SCHOOL'S INSPECTION

तीन विद्यालय मिले बंद, पांच का किया निरीक्षण

Tue, 16 Oct 2018 12:51 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Tue, 16 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
SCHOOL'S INSPECTION
administration - फोटो : amar ujala
ललितपुर। जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने बार ब्लाक के गदयाना और डुलावन के पांच परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गदयाना के तीनों विद्यालय बंद मिले। वहीं बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने की कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।  
विज्ञापन

बीएसए मायाराम ने सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर बार ब्लाक के गदयाना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, इस दौरान तीनो विद्यालय बंद मिले। प्राथमिक विद्यालय में प्रधाना अध्यापक शिवकुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई, सहायक अध्यापक मानवेंद्र, शिक्षामित्र संगीता, जानकी साहू, रिहाना खातून का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की। कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश चंद्र राणा के खिलाफ निलंबर की कार्रवाई, सहायक अध्यापक सुरेंद्र पाल, शिक्षामित्र रुकमनी सोनी, रूबी सोनी और जानकी अहिरवार का वेतन काटने की कार्रवाई की। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक निशांत राजपूत, और संतोष राठौर की ड्यूटी ब्लाक संसाधन केंद्र पर लगी हुई मिली। वहीं सहायक अध्यापक अंकिता सोनी, सुलेखा, अनुदेशक रीना दिवाकर, राधा विश्वकर्मा और धर्मेंद्र नामदेव का वेतन काटने और तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

वहीं डुलावन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें बताया कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक वीरसिंह, सहायक अध्यापक समर सराफ, शिक्षामित्र राजेश पटैरिया, सुनीता कुमारी, राजेश, प्रमोद तिवारी और नीतू कार्यरत है। निरीक्षण के दौरान पता चला कि शिक्षामित्र राजेश पटैरिया, राजेश और नीतू 12 अक्तूबर से अनुपस्थित हैं। इनका अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता ठीक मिली। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पर जानकारी हुई कि विद्यालय में प्रधान अध्यापक भगवानदास विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक संजय सेन, विभा यादव, देवीशंकर कुशवाहा, पुष्पेंद्र जैन, अनुदेशक यशोदा, मनोज कुमार, अरविंद पंथ व अनुचर नरेश कुमार कार्यरत है। विद्यालय में सहायक अध्यापक विभा यादव के अवकाश के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed