फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Save for corona stay at home

‘संक्रमण से बचाव के लिए सभी का घरों में रहना जरुरी’

Sat, 09 May 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Save for corona stay at home
ललितपुर। शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा शहर के पुरानी बजरिया में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और युवतियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि जनपद के आसपास के जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला हुआ है। इससे बचाव के लिए सभी का घरों में रहना जरूरी है। सभी जिलेेवासियों का कर्तव्य है कि अपने घरों में ही रहें और लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि हम सभी जनपदवासियों के लिए चुनौती है कि हम जिले को ग्रीन जोन में बनाए रखें। इसके लिए सभी के लिए लॉकडाउन का पालन करना बहुत जरूरी है। प्रशासन द्वारा कुछ रियायतें दी गईं हैं, लेकिन हमें घरों में रहना है। घर से तभी निकलना होगा, जब हमें कोई अतिआवश्यक कार्य हो। अनावश्यक बाहर निकलने से सभी परहेज करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। घर से बाहर जाने पर मास्क लगाएं।
विज्ञापन

सभी नागरिक बचाव के प्रति जागरूक रहेंगे तो हम कोरोना से जंग जीतने में सफल होंगे। वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है। इस दौरान दुर्गा कुशवाहा, श्रद्वा वर्मा, नयनसी पाटकार, अंशिका सेन, निशा बानो, स्वाति रजक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के दिनों में पढ़ाई करने के लिए बहुत ही अच्छा अवसर हैै। इन दिनों सभी घर पर फ्री हैं, कोई अन्य काम नहीं है, इसलिए हम पढ़ाई कर लॉकडाउन के दिनों का सदुपयोग कर रहे हैं। पढ़ाई करने में टाइमपास हो जाता है।
- दुर्गा कुुशवाहा
कोरोना के संक्रमण से बचाव को पूरी तरह से सतर्क हैं, सावधान और जागरुक भी हैं, घर पर रहते हुए बच्चों को बाहर जाने से रोक रखा है। इससे सभी सुरक्षित रहेंगे। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित कर रहे हैँ।
- श्रद्वा वर्मा
लॉकडाउन का सदुपयोग कर रहे हैं और घर पर ही रहकर अपनी पढ़ाई- लिखाई कर रहे हैं। लॉकडाउन में सभी घर पर रहें, मास्क लगाएं व सामाजिक दूरी बनाएं। इसी में सभी की सुरक्षा है।
- नयनसी पाटकार
हम सब लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। अन्य महिलाओं से भी इसी तरह के उपायों को अपनाने और अपने घर में ही रहने की अपील कर रहे हैं, जिससे सभी महिलाएं लॉकडाउन का पालन कर सकेंगी और व्यस्त रह सकेंगी।
- अंशिका सेन
लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। सभी कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में सक्षम हैं। जरूरत है, हमें जागरुक होने की और अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने की। हम समय का सदुपयोग घरेलू कामकाज में कर रही हैं।

- निशा बानो
हम घर पर हैं और अपने आप को लॉक किए हैं, कोरोना के संक्रमण से बचाव को पूरा प्रयास कर रहे हैं। सतर्क इसलिए हैँ, क्योंकि हमारा जनपद कोरोना से मुक्त है और आसपास के जिलों में संक्रमण है। ऐसे में बचाव जरुरी है।
- स्वाति रजक
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed