{"_id":"6a89fc2ecad6c6f246054b38","slug":"samples-of-mawa-and-barfi-were-collected-and-30-kg-of-contaminated-mawa-was-destroyed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-161796-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मावा, बर्फी के लिए नमूने लिए, 30 किलो दूषित मावा कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मावा, बर्फी के लिए नमूने लिए, 30 किलो दूषित मावा कराया नष्ट
विज्ञापन
ललितपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को कस्बा बार में मिठाई की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान दुकान में रखा 30 किलोग्राम मावा दूषित मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। टीम ने मावा और बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। दुकान में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बार कस्बा स्थित मनोहर स्वीट्स (राममनोहर गुप्ता) की दुकान पर छापा मारा। टीम ने दुकान में रखे खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान करीब 30 किलोग्राम मावा दूषित पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूषित मावे को मौके पर ही नष्ट करा दिया।
इसके अलावा टीम ने मावा और बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। दुकान में साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर विभाग ने दुकान संचालक को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला से नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त द्वितीय विनोद कुमार शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।