फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samathan day

शिकायतें नौ, निस्तारित सिर्फ एक

Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार को समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने सदर कोतवाली व महिला थाने में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कोतवाली में नौ शिकायतें आईं, इनमें से सिर्फ एक का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


सिविल लाइन निवासी नितिन पाल ने विपक्षी पर जबरन उसके खेत में फसल बोने की शिकायत की। मसौराखुर्द निवासी किशनलाल ने विरोधियों पर फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। जिजयावन निवासी आशाराम ने गांव के ही कुछ लोगों पर गाली गलौच कर जमीन पर कब्जे की शिकायत की। कल्यानपुरा निवासी हरप्रसाद ने तहसील दिवस में की गई जमीन के विवाद की शिकायत पर तहसीलदार द्वारा गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया। मसौरा कलां निवासी अर्जुन रैकवार व ककरूवा निवासी ताराबाई ने विपक्षियों द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। ग्राम दैलवारा में महिला ने बुरी नीयत से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गांधीनगर निवासी राजकुमारी ने विपक्षी के खिलाफ मंगलसूत्र व टैक्सी हड़पने की शिकायत की। कल्यानपुरा निवासी हरप्रसाद ने विपक्षी द्वारा जबरन भूमि को जोतने की शिकायत की। जिजयावन निवासी आशाराम की शिकायत पर मौके पर पुलिस भेजकर समस्या का समाधान कराया गया। इसके अलावा अन्य किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन


वहीं, महिला थाने सात मामले पारिवारिक विवाद के सामने आए। सभी मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौते के आधार पर समस्याओं का निराकरण कराया गया। इस अवसर पर सूचना अधिकारी चंद्रचूड दुबे, कोतवाली प्रभारी एसके वैश्य, एसएसआई निगवेन्द्र प्रताप सिंह, एसआई  अवध राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
राजस्व कर्मी रहे गायब
जिलाधिकारी व एसपी द्वारा कोतवाली सदर में समाधान दिवस में उपस्थित रहे, जबकि राज्सव कर्मी गायब रहे। लेखपालों ने अपनी समस्याओं का समाधान न होने पर पहले ही तहसील व समाधान दिवस के बहिष्कार की घोषणा कर दी थी।
-----

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed