{"_id":"67646674f3d26af060005c2e","slug":"sahriyas-kitchen-of-servans-lost-its-sweetness-without-ujjwala-lalitpur-news-c-11-1-bly1006-456813-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सेरवांस के सहरिया की रसोई ने बगैर उज्ज्वला मिठास खोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सेरवांस के सहरिया की रसोई ने बगैर उज्ज्वला मिठास खोई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सहरिया आदिवासी समाज तक आज भी सरकारी योजनाएं नहीं पहुंचीं हैं। गांव सेरवांस में अब तक किसी घर में उज्जवला सिलिंडर नहीं है। यही नहीं, गांव में 43 लोगों के पास मनरेगा के जॉबकार्ड नहीं हैं। वहीं, 69 घरों में शौचालय भी नहीं है। डीएम अक्षय त्रिपाठी बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे।
चौपाल में पता चला कि 38 लोगों को एलपीजी कनेक्शन नहीं मिला है। डीएम ने सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गांव में शिविर लगाने को कहा। वहीं, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, मुक्तिधाम, खेल मैदान एवं दावनी में हाईस्कूल का उच्चीकरण भी होगा। इसके साथ ही पुलिस चौकी भी बनेगी। किसी के पास बिजली का कनेक्शन नहीं है। इस दौरान सीडीओ कमलाकांत पांडेय, सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण राय, बीडीओ जखौरा सौरभ वर्णवाल, तहसीलदार सदर राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
-- -- -- -- --
स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बनेगा
डीएम अक्षय त्रिपाठी ने गांव का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के निर्देश दिए। कहाकि इन दोनों भवनों के निर्माण के लिए जो भी निजी भूमि
विज्ञापन
देगा, उन्हें उतनी भूमि ग्राम दावनी में उपलब्ध कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
अमर उजाला ने चलाया था अभियान
सहरिया समाज की समस्याओं पर अमर उजाला ने अभियान चलाया था। इसके बाद डीएम ने गांवों में चौपाल लगाने की शुरुआत की। पहली चौपाल पांच दिसंबर को गांव धौजरी में लगाई गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को सेरवांस गांव में चौपाल लगाई गई।