{"_id":"60be782c8ebc3e281d50b1ae","slug":"sadpur-feeder-electric-crisis-lalitpur-news-jhs1965886142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुधरने में अभी सात दिन और लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुधरने में अभी सात दिन और लगेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/महरौनी। महरौनी में बिजली सब स्टेशन से निकले सैदपुर बिजली फीडर की जर्जर बिजली लाइनें व दुरुस्त करने के लिए विभाग द्वारा खंभे, लाइनें व पेड़ों की छंटाई का काम शुरू कर दिया है, लेकिन यह फीडर काफी बड़ा होने के कारण इसकी लाइनें पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम सात दिन का समय लग जाएगा, इससे अभी सैदपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को और इससे जुड़े जलसंस्थान की पेयजलापूर्ति के लिए लोगों को अभी और परेशान होना पड़ेगा।
महरौनी में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित सैदपुर फीडर की लाइनें काफी जर्जर हैं। कई जगह खंभे भी क्षतिग्रस्त हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों व खेतों से लाइन निकलने के चलते पेड़ों की टहनियां लगने से अक्सर इसकी हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट होते रहते हैं। जिससे नगर की पेयजलापूर्ति के साथ ही करीब बीस से अधिक गांव की बिजली भी घंटों बाधित बनी रहती है। स्थिति यह है कि महरौनी में जलसंस्थान की टंकी भरने लायक भी बिजली आपूर्ति नही हो पा रही है। लेकिन अब बिजली विभाग ने सैदपुर पीडर की जर्जर लाइन को दुरुस्त करने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके तहत फीडर से जुड़े क्षतिग्रस्त हुए खंभे व जर्जर लाइनें बदलकर पेड़ों की छंटाई का काम चल रहा है। इस फीडर की लाइनों को सुधरने में लगभग एक सप्ताह का समय लगने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे अभी क्षेत्र के लोगों को जहां बिजली बाधित रहने से परेशान झेलनी पड़ेगी, वहीं पेयजलापूर्ति के लिए लोगों को फिलहाल फीडर की बिजली लाइन सुधरने तक टैंकरों व हैंडपंपों के सहारे ही पानी के लिए निर्भर रहना पड़ेगा।
--------
सैदपुर फीडर की लाइनें दुरुस्त करने के लिए पेट्रोलिंग करते हुए दुरुस्तीकरण का काम शुरू कर दिया है। इसमें अभी एक सप्ताह तक का समय लग सकता है।
बृजेंद्र पाल, अवर अभियंता,विद्युत महरौनी।
आजादपुरा में टैंकर से की जाए जलापूर्ति
ललितपुर। पूर्व सभासद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आजादपुरा प्रथम के टोरिया क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई टैंकर से कराने की मांग की है। पूर्व सभासद इदरीश राईन ने बताया कि 22 अप्रैल को पीने के पानी की समस्या के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन आज तक पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई। आजादपुरा प्रथम टौरिया क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए दो टैंकरों से सुबह-शाम पानी की सप्लाई कराई जाए, ताकि सभी को पीने का पानी उपलब्ध हो सके।