{"_id":"665cfb0b1e56149a350a3047","slug":"rumor-of-leopard-dead-body-of-hyena-found-on-the-spot-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-115663-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तेंदुए की अफवाह, मौके पर मिला लकड़बग्गा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तेंदुए की अफवाह, मौके पर मिला लकड़बग्गा का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ट्रक की टक्कर से तेंदुआ के मरने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को मौके पर लकड़बग्गा मरा मिला। वन विभाग ने लकड़बग्गा का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
रविवार को थाना पाली अंतर्गत ग्राम डुंगरिया के पास जंगली क्षेत्र से गुजरी सड़क पर ट्रक की टक्कर से तेंदुआ के मरने की सूचना वन विभाग को मिली। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन यहां तेंदुआ के बजाय एक लकड़बग्गा का शव मिला। उसकी मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई थी। वन विभाग की टीम ने लकड़बग्गा का पोस्टमार्टम कराने के बाद जलाकर अंतिम क्रिया कर्म कर दिया। गांव के लोगों के बीच चर्चा है कि ट्रक की टक्कर से तेंदुआ की मौत हुई थी। लेकिन, वन विभाग ने घटना को छुपाते हुए तेंदुआ के शव को आनन फानन जंगल में ले जाकर जला दिया। वन विभाग के अधिकारी इस चर्चा को फर्जी बता रहे हैं और लकड़बग्गा की मौत होने का दावा कर रहे हैं। यह चर्चा रविवार को थाना पाली सहित नाराहट क्षेत्र के गांव के लोगों के बीच खूब हो रही है।
-- -- -- --
जल्दबाजी से वन विभाग पर उठ रहे सवाल
इस घटना को लेकर लोग वन विभाग पर सवाल खड़े कर रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं कि सड़क पर दुर्घटना में लकड़बग्गा की मौत हुई थी तो उसका आनन फानन में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम क्रिया जलाकर क्यों किया। जबकि, आमतौर पर जंगली जानवरों के मरने के बाद उनके शव को जमीन के अंदर दफनाया जाता है। इसके साथ अन्य ऐसे सवाल हैं, जो वन विभाग द्वारा की गई जल्दबाजी को लेकर उठ रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
तेंदुआ के ट्रक की टक्कर से मरने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां लकड़बग्गा मरा हुआ था। मौत किसी वाहन की टक्कर से होना प्रतीत हो रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार करवा दिया गया।
गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी