{"_id":"6813c602ec7c1bda320e1818","slug":"roads-will-be-repaired-with-rs-213-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-134387-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 2.13 करोड़ से होगी सड़कों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 2.13 करोड़ से होगी सड़कों की मरम्मत
विज्ञापन
- क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के साथ होगी रंगाई-पुताई
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बारिश से खराब होने वाली सड़कों की मरम्मत व पेचवर्क के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। तीन ब्लाॅक तालबेहट, जखौरा, बिरधा की सभी सड़कों का कार्य 2.13 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसके लिए निविदाएं मांगी गई हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बजट मिलने पर निविदाएं खोली जाएंगी। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
जिले में बारिश के मौसम में कई सड़कों पर जलभराव या पानी का बहाव होने से जर्जर हो जाती हैं। इसमें सड़कें कट जाती हैं, तो कहीं गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं। वहीं, पुलिया भी अधिक पानी आने से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही राहगीर व वाहन चालक सुविधा से आवागमन नहीं कर पाते हैं। वहीं, बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिरकर चुटहिल तक हो जाते हैं।
इन समस्याओं से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बारिश में लंबे समय तक सड़कें खराब न रहें, इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। विभाग ने प्रस्ताव पहले ही भेज दिया था। वर्तमान में स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ऐसे में स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निविदाएं मांगी गई हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। समय की बचत हो सकें और मरम्मत कार्य में देरी न हो, इसके लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। बजट मिलने पर निविदाएं खोल कर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
यह होंगे कार्य
ब्लॉक तालबेहट, जखौरा और बिरधा अंतर्गत लोक निर्माण विभाग की सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। पेचवर्क के साथ ही क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य किया जाएगा।
-- -
बारिश में सड़कें खराब होने की स्थिति में मरम्मत व पुलियों की मरम्मत और रंगाई पुताई के कार्य के लिए स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बजट मिलने पर आवश्यक कार्यों को कराया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड