फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roads in the grain market in a dilapidated state; porters and traders distressed.

Lalitpur News: गल्ला मंडी में सड़कें बदहाल, पल्लेदार-व्यापारी परेशान

Mon, 12 Oct 2026 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Roads in the grain market in a dilapidated state; porters and traders distressed.
नवीन गल्ला मंडी में ​शिवमंदिर के पास सड़क के गड्ढों में भरा पानी
ललितपुर। गल्ला मंडी में तमाम दावों के बीच सड़कों की स्थिति अब तक नहीं सुधर नहीं है, जिससे अनाज लादकर गुजरने वाले वाहनों को चलाने में पल्लेदारों व किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जबकि सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सड़कों पर गहरे गड्ढे होने के कारण अनाज से लदे वाहनों (ट्रैक्टर-ट्रॉली, ठेले आदि) को निकालने में पल्लेदारों और किसानों को भारी शारीरिक मशक्कत करनी पड़ती है। रात के समय स्ट्रीट लाइटें न जलने की वजह से पूरी मंडी में अंधेरा रहता है। इससे किसानों और व्यापारियों के अनाज, कीमती सामान और वाहनों की चोरी होने का खतरा हमेशा बना रहता है। नियमित साफ-सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मंडी शुल्क (कर) देने के बावजूद यहां के हितधारकों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


गल्ला मंडी में काफी अव्यवस्थाएं हैं। यहां सड़क खराब है, गड्ढों में पानी भरा रहता है। लाइटें खराब पड़ी हैं। रात में अंधेरा होने से चोरी का डर बना रहता है। यहां मंडी में प्रतीक्षालय का भी उचित इंतजाम नहीं है। व्यापारियों, पल्लेदारों और किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-प्रतीक जैन, गल्ला व्यापारी।

गल्ला मंडी में भारी अव्यवस्थाएं हैं। मंडी में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे साइड से ट्रैक्टर नहीं निकल पाते हैं। तीन महीने से उनके कार्ड और लाइसेंस नहीं बने हैं। यदि उनके कार्ड व लाइसेंस जल्द ही नहीं बनते हैं, तो सभी पल्लेदार जल्द ही हड़ताल करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गोपाल कुशवाहा, अध्यक्ष, पल्लेदार यूनियन।

नवीन गल्ला मंडी में शिवमंदिर के पास सड़क के गड्ढों में भरा पानी

नवीन गल्ला मंडी में शिवमंदिर के पास सड़क के गड्ढों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed