{"_id":"6a9db122863760c3ab0a3cce","slug":"roads-drains-and-community-halls-will-be-constructed-in-villages-at-a-cost-of-5966-lakh-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-162641-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गांवों में 59.66 लाख से सड़क, नाली व सामुदायिक भवन बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गांवों में 59.66 लाख से सड़क, नाली व सामुदायिक भवन बनेंगे
Mon, 07 Sep 2026 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद की महरौनी विधानसभा के गांव में सड़क व नाली की समस्या दूर होगी। 59.66 लाख रुपये से निर्माण कार्य कराया जाएगा। राज्यमंत्री व एमएलसी की निधि से कराए कराए जाएंगे। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने ब्लॉक मडावरा, बिरधा व महरौनी के कुछ गांव में सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी थी। इसके बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सर्वे कर एस्टीमेट जारी किए थे। एस्टीमेट के आधार पर माननीयों ने निधि दी थी। इसके साथ ही विभाग ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें गांव व क्षेत्र में सीसी व पेबर ब्रिक्स सड़क, एक पुलिया व नाली और सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों का निर्माण 59.66 लाख रुपये से किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। इसके पूर्ण होने के साथ ही कार्य कराया जाएगा।
-- -
कार्य का नाम - लागत (लाख)
मड़ावरा में सीसी सड़क - 7.63
नाराहट में सीसी सड़क - 5.08
बछरई में पेवर ब्रिक्स मार्ग - 3.75
पिपरिया में पेवर ब्रिक्स मार्ग - 4.32
कुम्हैड़ी में सीसी सड़क - 4.12
ककरुआ में पेवर ब्रिक्स मार्ग - 8.48
कारीटोरन में नाली 7.63 लाख
नाराहट में सामुदायिक भवन की गेट बाउंड्री - 3.39
सिमरधा में सामुदायिक भवन निर्माण - 6.78
जिजयावन में पडोरिया बाग के पास पुलिया - 8.48
कुल - 59.66 लाख
-- -
महरौनी विधानसभा क्षेत्र में सीसी सड़क, पेवर ब्रिक्स व नाली और पुलिया समेत अन्य विकास कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
- सवर्ण सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग