{"_id":"65eb7335262ce1176d0a198e","slug":"road-dug-up-after-laying-pipeline-pedestrians-getting-injured-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-111548-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पाइप लाइन डालकर छोड़ दी खुदी सड़क, राहगीर हो रहे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पाइप लाइन डालकर छोड़ दी खुदी सड़क, राहगीर हो रहे चोटिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी (ललितपुर)। नमामि गंगे से हर घर नल के लिए डाली गई पेयजल लाइन विभागीय उदासीनता के चलते क्षेत्रवासियों के लिए अभिशाप बन गई है। पाइप लाइन के लिए सड़क खोदने के बाद उसकी मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई, जिससे राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
तहसील मुख्यालय से ललितपुर जाने वाले राजमार्ग पर पाइप लाइन डालने के लिए माइनर के पास सड़क खोद दी गई थी। पाइप लाइन डालने के बाद इसे ठीक से भरा भी नहीं गया और न ही डामरीकरण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मड़ावरा रोड को काटकर पाइप लाइन डालकर छोड़ दिया गया। इससे बड़े वाहनों के निकलने में दिक्कत हो रही है।
इसी तरह जखौरा में बीच गांव से निकलने वाले संपर्क मार्ग पर चार जगह से पक्की सड़क काट कर पाइप लाइन डाली गई, लेकिन सड़क को बगैर मरम्मत के छोड़ दिया गया। उधर, ग्राम बानपुर में सीसी रोड उखाड़ कर पेयजल लाइन डाली गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब छह माह पहले पड़ी पेयजल लाइन के बाद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। उन्होंने डीएम से सड़कों की मरम्मत न करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सड़क तोड़कर पेयजल लाइन तो डाल दी गई, लेकिन मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई, इससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-जितेंद्र सिंह सेंगर, निवासी महरौनी।
-- -- -- -- -- --
चार जगह सड़क काटकर पाइप लाइन डाल दी, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की, जिससे आवागमन के दौरान लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।-
नारायण सिंह ग्राम जखौरा।
-- -- --
गांव-गांव पेयजल लाइन तो डाल दी, लेकिन रास्तों की मरम्मत नहीं होने से बच्चों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रशासन को कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।-अशोक कुमार,महरौनी
-- -- --
बानपुर में सीसी रोड उखाड़ कर पाइप लाइन डालकर ऐसे ही छोड़ दिया। बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए।-प्रमोद कुमार बड़ौनियां, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत।
-- -- -- -
गांव में पाइप लाइन डालकर बिना मरम्मत के छोड़ देने की जानकारी मिली है। ठेकेदार को पत्र लिखकर शीघ्र मरम्मत का निर्देश जारी किया जाएगा। -राजबहादुर, उपजिलाधिकारी महरौनी।