फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road construction is waste of money at river area

नदी के भराव क्षेत्र में बनाई सड़क धन की बर्बादी

Fri, 10 Jul 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
road construction is waste of money at river area
कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर शहजाद नदी के भराव क्षेत्र में बनाई सड़क को धन की बर्बादी बताया है। उन्होंने धन की बर्बादी पर अंकुश लगाने के मकसद से नगर पालिका के अधिकारियों व ठेकेदारों से वसूली करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद को कॉलोनी और नदी के भराव क्षेत्र में सड़क बनाने से गुरेज नहीं है। मनमाने तरीके से सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। जहां तत्काल सड़क व नाली की जरूरत है, उन जगहों की उपेक्षा की जा रही है। शहजाद नदी के किनारे इस सड़क को नगर पालिका परिषद ने अवैध तरीके से निर्मित किया है। वास्तव में नदी का क्षेत्र सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है। इसके बाद भी नगर पालिका ने सड़क का निर्माण कर दिया है। बारिश के दौरान सड़क के बहने से इंकार नहीं किया जा सकता है। नगर पालिका को उन जगहों पर सड़क, नाली निर्माण में प्राथमिकता देना चाहिए, जहां लोगों को उसकी आवश्यकता है। गोविंद नगर, नेहरू नगर, सिद्दनपुरा, जुगपुरा सहित कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर सड़क, नाली बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। उन्होंने जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रदीप रिछारिया, पुनीत देवलिया आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed