फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   retired teacher started campaign for seperate state

बुंदेलखंड प्रथक राज्य की लड़ाई लड़ेंगे सेवानिवृत्त शिक्षक

Tue, 01 Sep 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
retired teacher started campaign for seperate state
ललितपुर। बुंदेलखंड राज्य निर्माण वैचारिक मंच के माध्यम से सेवानिवृत्त शिक्षकों का डिजिटल विदाई समारोह और बुंदेलखंड राज्य निर्माण के संबंध में उनके विचारों को सुनने के लिए मंच के माध्यम से एक बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन गूगल मीट पर किया गया। इसमें संकल्प लिया गया कि सेवानिवृत्ति के बाद पृथक बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय शिक्षक संघ के संरक्षक जीएस शुक्ल ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने कार्यकाल में बुंदेलखंड की समस्याओं को नजदीकी से अनुभव किया है। कालका प्रसाद अवस्थी ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान बुंदेलखंड राज्य निर्माण के आंदोलन को नजदीकी से देखा और यहां के नौजवानों किसानों बेरोजगारों के लिए इसकी आवश्यकता को महसूस किया। शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण वैचारिक मंच का यह आयोजन सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारियों को अपने समय का सदुपयोग कर और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का एक अच्छा मंच और अवसर है यदि हम बुंदेलखंड की आजादी की लड़ाई को जन जन तक पहुंचा सके तो वह दिन दूर नहीं जब बुंदेलखंड राज्य बन जाएगा। इस अवसर पर विश्वनाथ चतुर्वेदी, रमेश कुमार सेन ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी में हरिश्चंद्र नामदेव, नीरज द्विवेदी, आलोक श्रीवास्तव, डॉ सुमन शर्मा, डॉ अनिल पांडे, अखिलेश मिश्रा, हेम न्त तिवारी ओपी पटेरिया, प्राणेश मिश्र, रजनी ओझा, सीमा त्रपाठी, वन्दना चौकसे, नीता सिंह, आस्था चतुर्वेदी, रजनी प्रजापती, संध्या, रेखा आर्य, अमृता लोहिया, सीमा त्रपाठी, अनंत तिवारी, रूपेश साहू आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed