फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report filed on three for fraudulently grabbing money

धोखाधड़ी से फर्म के रुपये हड़पने में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 22 Oct 2022 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Report filed on three for fraudulently grabbing money
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की चंदेरा स्थित फर्म के रुपये धोखाधड़ी से हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजादपुरा स्थित तुवन टीला निवासी प्रागीलाल पुत्र सुम्मेर सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सऊदी अरेबिया में नौकरी करता था और उसी समय नागलोई दिल्ली निवासी रंधावा सिंह भी वहां नौकरी करता था। वह दोनों साथ ही भारत लौटते, तो एक दूसरे के घर आना जाना होता था। जिस पर रंधावा सिंह की पत्नी सुदेश कुमारी, भांजे कंवर सिंह, राना एवं उसके भतीजे हरियाणा के जिला रोहतक के ग्राम बालन निवासी सोमवीर सिंह से भी पहचान हो गई। वर्ष 2005 में उसे एनआरआई कोटे में व्यवसाय के लिए औद्योगिक क्षेत्र चंदेरा में नट वोल्ट निर्माण उद्योग के लिए भूखंड आवंटन हुआ। उसने यह रंधावा सिंह को बताया था। वह वर्ष 2009 में भारत लौटकर स्थायी निवास करने लगा और फैक्ट्री बनाने का काम काज शुरू कर दिया। इसी बीच सुदेश कुमारी, भांजे कंवर सिंह व सोमवीर सिंह उसके पास ललितपुर आए ओर ललितपुर में निवास करने की इच्छा जताते हुए व्यवसाय में योगदान करने की बात कही। उक्त लोगों को फैक्ट्री में हिस्सेदार बना लिया और उससे उसकी फर्म में अलग-अलग मशीनरी, पुननिर्माण का ठेका, विद्युत पावर कनेक्शन, फिटिंग आदि कार्यों के नाम पर लाखों रुपये लगवा लिए। इसके बाद वर्ष 2011 में उक्त लोग सुदेश कुमारी ने कच्चा मटीरियल लाने को 18 लाख 25 हजार फिर एक लाख 75 हजार रुपये कुल बीस लाख रुपये, फर्म के खाते से उससे ले लिए और दिल्ली कच्चा माल लेने चली गई। उसके साथ कंवर सिंह मशीनरी खरीदने के लिए उससे छह लाख बीस हजार रुपये ले गया और फिर चार लाख 48 हजार रुपये पुन: प्राप्त किए व दिल्ली चला गया। साथ ही उसका एक उसका हस्ताक्षरित चेक भी ले गया। साथ ही कंवर सिंह ने मशीनरी की आवश्यकता नहीं होने की बता कर उसकी फर्म से एक लाख 50 हजार रुपये भी निकाल लिए और सेकंड हैंड मशीन ललितपुर भेज दी। उक्त लोग इसके बाद ललितपुर आने पर टालमटोल करते रहे। इस प्रकार सुदेश कुमार ने उसके साथ बीस लाख रुपये एवं कंवर सिंह ने 18.18 लाख रुपये धोखाधड़ी करते हुए हड़प लिए हैं। 19 अगस्त 2022 को उसे सूचना मिली कि उक्त लोग ग्राम चीराकोड़र में स्थित सुदेश कुमारी की भूमि बेचने के लिए आए हैं, तो वह अपने बेटों के साथ वहां पहुंच गया, तो उक्त लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की व रुपये मांगने पर हड़पने की बात कही। साथ ही मारपीट पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत कोतवाली में की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। जिस पर उसे न्यायालय जाना पड़ा।अब कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों सुदेश कुमारी, कंवर सिंह एवं सोमवीर के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed