फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Repair of Jal Sansthan's pump house starts with Rs 4 crores, equipment will be changed

Lalitpur News: जल संस्थान के पंप हाउस की चार करोड़ से मरम्मत शुरू, बदलेंगे उपकरण

Mon, 11 Mar 2024 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Repair of Jal Sansthan's pump house starts with Rs 4 crores, equipment will be changed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गर्मियों में पेयजल संकट दूर करने के लिए डोंडाघाट स्थित जल संस्थान के पंप हाउस की चार करोड़ से मरम्मत शुरू कर दी गई है। भवन की मरम्मत कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। पंप हाउस में लगे उपकरणों की मरम्मत की जाएगी।

जल संस्थान के पंप हाउस का भवन वर्तमान में जर्जर हालत में है। भवन के गेट व दरवाजे पूरी तरह सड़कर खराब हो गए हैं। इन खिड़कियों में कांच तो दूर चौखट तक खराब हैं। कई खिड़कियां व गेट तो गिरने की स्थिति में आ गए। पंप हाउस के उपकरण भी खराब हो गए थे। इसको लेकर जल निगम ने अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत पंप हाउस की मरम्मत व जीर्णोद्धार के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। इसे वित्तीय स्वीकृति मिल गई थी। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण शुरू कर दिया है। भवन के गेट व खिड़कियां नई लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही अन्य भवन मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। इसमें लगी मशीनों की मरम्मत की जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जो मशीन मरम्मत लायक नहीं होगी, उसे बदला जाएगा। फिल्टर मीडिया को बदलने के साथ वाल्ब, फिल्टर गैलरी पाइपलाइन आदि उपकरणों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

---
डोंडाघाट स्थित पंप हाउस के भवन का जीर्णोद्धार शुरू कर दिया गया है। साथ ही उपकरणों की मरम्मत की जाएगी।
- मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, शहरी इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed