फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Remove misconceptions of voters regarding SIR: ADM

एसआईआर को लेकर मतदाताओं की भ्रांतियां करें दूर : एडीएम

Tue, 20 Jan 2026 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Remove misconceptions of voters regarding SIR: ADM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मतदाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें एसआईआर अपडेशन में आ रही समस्याओं के समाधान के विषय में बताया गया।
जिले की ललितपुर व महरौनी विधानसभा के सभी बीएलओ व सुपरवाइजर शामिल हुए। उन्हें कहा गया कि एसआईआर को लेकर मतदाताओं की भ्रांतियों को दूर करें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने एसआईआर के अंतर्गत एएसडी मतदाताओं की मैपिंग में आ रही समस्याओं के समाधान पर जानकारी दी। फार्म 6, 7 व 8 के संबंध में फार्म भरने की प्रक्रिया को पीपीटी के माध्यम से समझाया गया। जो मतदाता एसआईआर के प्रथम चरण में छूट गए हैं, उनकी मैपिंग के लिए गांव-गांव में अभियान चल रहा है। इसमें ऐसे पात्र मतदाताओं का फार्म 6 भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एएसडी मैपिंग के दौरान डुप्लीकेट, शिफ्टेड व मृतक मतदाताओं के संबंध में उनके फार्मों पर स्पष्ट कारण लिखा जाए, ताकि मैपिंग व फीडिंग के दौरान कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, तहसीलदार सदर व दोनों विधानसभाओं के बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed