फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Religion shows man the path of devotion and benevolence

Lalitpur News: धर्म दिखाता है मनुष्य को भक्ति और परोपकार का मार्ग-शास्त्री

Sun, 11 Oct 2026 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Religion shows man the path of devotion and benevolence
ललितपुर। रावरपुरा स्थित मुरलीधर मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत समागम का धार्मिक वातावरण में समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन


समापन पर एक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के सेवा कार्य में बजरंग दल और बिल्ला अकादमी के सदस्यों ने सहभागिता निभाई। अन्य श्रद्धालुओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर योगदान दिया। कथा व्यास राम शास्त्री ने विधिवत श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम का पूजन कराया। उन्होंने कहा कि धर्म को मानने वाले असंख्य हैं, पर धर्म की मानने वालों की तादाद कम है। धर्म मनुष्य को भक्ति, सदाचार, सेवा और परोपकार का मार्ग दिखाता है। कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है। मुख्य यजमान अजय तिवारी नीलू, ऋचा तिवारी और वरुण यामिनी तिवारी ने पोथी विश्राम की क्रियाएं संपन्न कराईं। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन शामिल थे। आदित्य नारायण बबेले, कृष्णमोहन दुबे, भूपेंद्र जैन, प्रदीप चौबे, गुलाम मोहम्मद गामा, अजय पटेरिया और अशोक पटेरिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

000000000000
कलाकारों और संस्थाओं का सम्मान
आयोजन समिति द्वारा जिले के प्रसिद्ध कलाकारों को सम्मानित किया गया। गायक सुरेंद्र झा गुड्डन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रविंद्र जैन के नाम से प्रख्यात तय्यूब खान को भी सम्मान मिला। मंदिर समिति, मुरली धर महाराज, क्षत्रिय स्वर्णकार न्यास, बिल्ला अकादमी को भी व्यास पीठ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed