{"_id":"6aaeef95d8d60fc6b804e5b6","slug":"release-of-surplus-water-from-govind-sagar-jamdar-and-lower-rohini-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-163484-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोविंद सागर, जमड़ार, लोअर रोहिणी से अतिरिक्त पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोविंद सागर, जमड़ार, लोअर रोहिणी से अतिरिक्त पानी की निकासी
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में शनिवार को हुई तेज बारिश से जमड़ार, लोअर रोहिणी, गोविंद सागर और माताटीला बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया।
दोपहर से देर शाम तक हुई बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ गई। शाम करीब 4:30 बजे लोअर रोहिणी से 696 क्यूसेक और 5 बजे जमड़ार से 1382 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रात 8 बजे माताटीला बांध के दो गेट खोलकर करीब 15500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रात 9 बजे गोविंद सागर बांध के आठ गेट दो-दो फुट खोले गए। इससे 2304 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। नोडल भूपेश सुहेरा ने बताया कि जलस्तर निर्धारित होने तक गेट खुले रहेंगे। सिंचाई विभाग बांधों के जलस्तर की निगरानी कर रहा है और लोगों से नदी क्षेत्र में न जाने की अपील की है। संवाद